PM Kisan : किसानों के लिए बड़ी खबर, नियम में बदलाव पर महत्वपूर्ण अपडेट, जानना जरूरी, 14वीं किस्त की राशि का भुगतान जल्द! खाते में आएंगे 2000 रुपए

pm kisan yojana

PM Kisan 14th Installments : लाखों किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल जल्द उन्हें पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि जून महीने में उनके खाते में राशि अंतरित की जा सकती है। 14वीं क़िस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आई है, जो किसानों के लिए जानना बेहद आवश्यक है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों के खाते में राशि हर 4 महीने के अंतराल पर तीन सामान किस्तों में भी दी जाती है। 2000 2000 रुपए किसानों के खाते में पहुंचते हैं। हालांकि किसानों को अब तक 13वीं किस्तें भेजी जा चुकी है जबकि किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

नियम में बदलाव

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियम में काफी बदलाव किए गए हैं। इस योजना के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर राशन कार्ड अपडेट करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा अगली किस्त के लिए सरकार द्वारा ईकेवाईसी की प्रक्रिया को भी अनिवार्य किया गया है। ऐसे में, ऐसे किसान जिन्होंने अब तक के E-kyc की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। वह जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें।

ईकेवाईसी की प्रक्रिया को करें पूरा

  • ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर जाएं।
  • ईकेवाईसी का ऑप्शन मिलेगा
  • 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
  • सर्च पर क्लिक करें
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
  • ओटीपी सबमिट कर क्लिक करें
  • ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

खाते में राशि आएगी या नहीं, ऐसे करें चेक

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त की राशि किसानों को भेजी जा चुकी है। अब तक जिन किसानों के खाते में राशि नहीं पहुंची है। वह इसे चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाएं
  • इसके साथ ही आपको “बेनिफिशियरी स्टेटस” वाला ऑप्शन मिलेगा
  • यहां अपने रजिस्ट्रेशन नंबर 10 करें
  • 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन तो नजर आ रहे कोड को दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर स्टेटस नजर आएगा

वही स्टेटस के सामने आते ही ईकेवाईसी, पात्रता और लैंड सीडिंग के आगे मैसेज में यदि YES लिखा है तो आपको किस्त की राशि मिलेगी। अगर इन तीनों में से किसी एक के आगे भी NO लिखा है तो आप किस्त की राशि से वंचित रह जाएंगे।

13वीं किस्त की राशि जारी 

बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में 13वीं किस्त की राशि जारी की गई थी। पीएम किसान योजना के लिए सालाना ₹6000 तीन सामान किस्तों में दिए जाते हैं। पहले किश्त की राशि अप्रैल से जुलाई महीने में, दूसरी किस्त की राशि अगस्त से नवंबर महीने में जबकि तीसरी किस्त की राशि दिसंबर से मार्च महीने के बीच जारी की जाती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews