PM Kisan : किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 14वीं किस्त पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 2000-2000, मिलेगा लाभ

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan 14th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा फरवरी अंत में 8 करोड़ किसानों के खाते में 13वी किस्त के 2000-2000 रुपए जारी कर दिए गए है और अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है। मी़डिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई से जुलाई के बीच अगली किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है, हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर अधिकारिक पुष्टि या कोई बयान सामने नहीं आया है।

14वीं किस्त पर अपडेट

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Yojana) केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, इसके तहत किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये ट्रांसफर किए जाते है। यह राशि हर 4 महीनों में तीन किस्तों में भेजी जाती है। योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि मई-जून तक 14वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।वही अगली किस्त से पहले लाभार्थी किसान ई-केवाईसी , भू-सत्यापन और आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवा लें, ताकी राशि मिलने में परेशानी ना हो।

इस स्थिति में खाते में आएंगे 4000

वही जिन किसानों को अबतक 13वी किस्त के 2000 रुपए नहीं मिले है, वे ई-केवाईसी , भू-सत्यापन और आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक आदि जानकारी अपडेट कर लें, ताकी जल्द से जल्द खाते में राशि आ सके।अगर इसके बावजूद भी 2000 रुपए नहीं मिले तो हेल्पलाइन नंबर या अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। अगर सबकुछ सही हो जाए तो किसान चिंता ना करें क्योंकि खाता अपडेट होने के बाद 14वीं किस्त में उनके खाते में दोनों किस्त के पैसे एक साथ 4000 रुपये भेज दिए जाएंगे। हालांकि अभी अगली किस्त जारी होने की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

ऐसे चेक करें PM Kisan का ताजा स्टेटस

  1. सबसे पहले पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
    वेबसाइट पर दिए गए ‘Farmers Corner’ टैब पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें।यहां नया पेज खुलेगा। इसके बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक का ऑप्शन चुनें।
  3. ऑप्शन चुनने के बाद डीटेल्स भरें।‘Get Data’ पर क्लिक करके किस्त का स्टेटस सामने आ जाएगा।यहां से पता चलेगा कि आपको पैसा मिला या नहीं।
  4. अपने डॉक्‍यूमेंट और जानकारियां यहां जांच लें। अगर कोई जानकारी गलत है, तो उसे ठीक कर लें। आवेदन किसी डॉक्युमेंट की वजह से रुका है तो वह डॉक्युमेंट भी ऑनलाइन अपलोड भी कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews