PM Kisan : किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जल्द अपडेट कर लें ये डिटेल्स, जानें किस महीने में खाते में आएंगे 14वीं किस्त के 2000

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan Yojana Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा 13वी किस्त के 2000 जारी कर दिए गए है, अगर किसी लाभार्थी को अबतक पैसे नहीं मिले है तो वे हेल्पलाइन नंबर या अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। वही जिन किसानों को 13 वीं का लाभ मिल गया है वे 14वीं किस्त से पहले ई-केवाईसी , भू-सत्यापन और आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवा लें, ताकी अगली किस्त मिलने में परेशानी ना हो।

मोदी सरकार द्वारा 13वीं किस्त फरवरी में जारी हुई है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 14वीं किस्त मई से जुलाई के बीच कभी भी भेजी जा सकती है।चुंकी योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। वही जिन किसानों की 13वीं किस्त की राशि अटकी है, उनकी राशि 14वीं किस्त के साथ भी भेजी जा सकती है, ऐसे में किसान सारी जानकारी अपडेट कर लें, ताकी अगली किस्त में कोई परेशानी ना हो। हालांकि 14वीं किस्त की तारीख को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।बता दे कि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 2000 रुपये की 3 किस्त यानी कुल 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

13वीं किस्त के अटकलें के हो सकते है ये 3 कारण

  1. पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्त बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी सही नहीं भरने की वजह  आपके पैसे अटक जाते हैं। कहीं आपने बैंक खाते की डिटेल्स, eKYC, भूमि सत्यापन आदि में तो कोई गलती नहीं की है।आपके द्वारा भरी गई जानकारियां सही हैं या नहीं, ये जानने के लिए साइट pmkisan.gov.in पर जरूर विजिट करे।
  2. अगर आपने पीएम किसान योजना को लेकर ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग नहीं करवाई तो आपकी राशि अटकी रहेगी, इसके लिए सबसे पहले इस योजना की वेबसाइट पर जाकर इन सभी प्रकियाओं को पूरा कर लें। ये प्रकियाएं पूरा होने के बाद राज्य सरकार आपका नाम क्लियर कर देगी और खाते में अगली किस्त के साथ सारा पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  3. योजना के पोर्टल पर अगर आपका नाम राज्य सरकार द्वारा अपलोड किया गया है, तो आप चिता न करें। ऐसी स्थिति में आपको किस्त का नुकसान नहीं हो सकता है। अगर किसी कारण से किस्त अटकी है, तो आपको किस्त मिल सकती है। फिर चाहे थोड़ी देर हो जाए।रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त एड्रेस गलत लिखाने, बैंक अकाउंट नंबर गलत देना, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने या पीएम किसान खाते का ईकेवाईसी अब तक नहीं कराने पर पैसा आपके खाते में नहीं आया है।
  4. पीएम किसान योजना से संंबंधित कोई भी समस्या होने पर किसान ऑफिशियल ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।आप इस हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं, वरना 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092. इन हेल्‍पलाइन नंबर पर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाता है।

यहां PM Kisan का ताजा स्टेटस चेक करें

  1. सबसे पहले पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
    वेबसाइट पर दिए गए ‘Farmers Corner’ टैब पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें।यहां नया पेज खुलेगा। इसके बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक का ऑप्शन चुनें।
  3. ऑप्शन चुनने के बाद डीटेल्स भरें।‘Get Data’ पर क्लिक करके किस्त का स्टेटस सामने आ जाएगा।यहां से पता चलेगा कि आपको पैसा मिला या नहीं।
  4. अपने डॉक्‍यूमेंट और जानकारियां यहां जांच लें। अगर कोई जानकारी गलत है, तो उसे ठीक कर लें। आवेदन किसी डॉक्युमेंट की वजह से रुका है तो वह डॉक्युमेंट भी ऑनलाइन अपलोड भी कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews