PM Kisan: किसानों के लिए अच्छी खबर, 13वीं किस्त और e-KYC पर ताजा अपडेट, जल्द खाते में आएंगे 2000 रुपए

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पीएम किसान सम्मान निधि योजना  (PM Kisan Yojana) के 12.50 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है।पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त पर ताजा अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  दिसंबर अंत से किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है और जनवरी में खाते में पैसे आ सकते है।। हालांकि, अभी सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। योजना के लाभार्थी किसान पीएम किसान पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर भी अपडेट चेक करते रहे।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा एक और भत्ता का लाभ, ये रहेंगे नियम, खाते में आएंगे 36000 सालाना

13वीं किस्त से पहले किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें वरना किस्त अटक सकती है, क्योंकि केन्द्र की मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई केवाईसी और राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। पीएम किसान योजना की वेबसाइट से ई-केवाईसी को कराने लेकर समय सीमा के अपडेट को हटा लिया गया है, हालांकि, अब भी ई-केवाईसी की प्रकिया वेबसाइट पर जाकर पूरा कर सकते हैं।

MP Transfer : मध्य प्रदेश में फिर अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत केन्द्र सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना देती है। ये राशि हर चार महीने के अंतराल में दो -दो हजार रुपये करके तीन किस्तें में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना के नियम तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच दी जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में आती है। वहीं, तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 13वीं किस्त अब तीन महीने यानि दिसंबर अंत से जनवरी तक किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।

PM Kisan-चेक करें ताजा अपडेट्स

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें। अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  • फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी। किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।

ऐसे करें ई-केवाईसी

स्टेप 1. पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के तहत e-KYC टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अगले पेज पर आधार नंबर डालें और सर्च टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 4. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
स्टेप 5. अब ‘सबमिट ओटीपी’ पर क्लिक करें और ओटीपी दर्ज कर दें।

अपडेट करा लें अपना आवेदन

  •  पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपको कोई दिक्कत हो रही है तो जल्दी से समाधान कर लें।
  • आप हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर या मेल आईडी पर मेल कर समाधान करवा सकते हैं।
  • पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क किया जा सकता है।
  •  ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।
  • अगर आपने अब तक आवेदन न किया है तो आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews