PM Kisan : 12 करोड़ किसानों के लिए अच्छी खबर, इस दिन खाते में आएंगे 12वीं किस्त के 2000 रुपए, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

PM KISAN update

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के 12 करोड़ 50 लाख PM Kisan लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा किसानों (farmers) को लाभ देने के लिए चार चार महीने के अंतराल पर दो दो हजार रुपए की राशि खाते में अंतरित की जाती है। किसानों के खाते में सालाना 6000 इस माध्यम से भेजे जाते हैं। वहीं अब तक 11वीं किस्त सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है जबकि 12वीं किस्त पर को लेकर अपडेट सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक किसानों के खाते में 1 से 10 सितंबर के बीच 12वीं किस्त भेजी जा सकती है। वही मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही करोड़ों किसानों का इंतजार समाप्त होने वाला है। हालांकि सरकार द्वारा साफ किया गया है कि जिन किसानों द्वारा खाते की केवाईसी नहीं करवाई गई है। जल्द से जल्द ईकेवाईसी का कार्य पूरा करें। इसके लिए सरकार द्वारा तारीखों को बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 कर दिया गया है।

ईकेवाईसी नहीं कराने की स्थिति में रजिस्टर्ड किसान के खाते में ₹2000 की राशि रोक दी जाएगी। किसान घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी ईकेवाईसी कर सकते हैं। यदि वह ऑफलाइन माध्यम से ईकेवाईसी करना चाहते हैं तो नजदीक के नागरिक सेवा केंद्र पर जाकर ईकेवाईसी का कार्य पूरा कर सकते हैं।

घर बैठे ईकेवाईसी का काम पूरा करने के लिए किसानों को निम्न चरण अपनाने होंगे।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट में दाहिनी तरफ देख रही केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • दिए गए स्थानों पर निजी जानकारी दर्ज करें
  • आधार रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी दर्ज करें
  • सबमिट पर क्लिक करें

Read More : MP Weather : 10 संभागों में अति भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चेतावनी जारी, बढ़ा नदियों का जलस्तर, खोले गए 6 डैम के गेट

बता दे कि किसानों को पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी किस्त 1 अगस्त 30 नवंबर के बीच और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच अदा की जाती है। माना जा रहा है कि सितंबर में 12वीं किस्त की राशि खाते में भेजी जाएगी।

ऐसे चेक करें डिटेल्स

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • किसान कॉर्नर पर क्लिक करें
  • बेनिफिशियरी स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें
  • आधार नंबर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जैसे जरूरी डिटेल्स प्रविष्ट करें
  • स्टेटस के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए सबमिट करें

वही किसानों को सलाह दी जाती है किसान सम्मान निधि योजना के तहत गड़बड़ियों को कम करें।  टाइपिंग की गलतियों की वजह से कई बार किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। वहीं वह इससे वंचित रह जाते हैं।

  • योजना के समय अपना नाम अंग्रेजी में प्रविष्ट करें
  • आवेदन अंग्रेजी में करें
  • बैंक हाथी और योजना डिटेल में नाम अलग-अलग रहने पर पैसा अटक सकते हैं
  • बैंक अकाउंट गांव का नाम नाम आदि में गलती होने पर किस्त की राशि खाते में नहीं भेजी जाएगी।
  • आईएफएससी कोड अपडेट करें
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews