PM Kisan: किसानों के लिए अच्छी खबर, फिर खाते में आएंगे 2000-2000, जानें किस महीने में आएगी 14वीं किस्त, e-KYC पर भी अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan 14th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसान जल्द ई-केवाईसी करवा लें अन्यथा 13वीं किस्त की तरह 14वीं किस्त भी अटक सकती है। संभावना है कि 14वीं किस्त को अप्रैल से जुलाई के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है,हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इससे पहले पिछली किस्त 26 फरवरी को जारी हुई थी, जिसमें 8 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 भेजे गए थे।

PM Kisan योजना में मिलते है सालाना 6000

दरअसल, पीएम किसान योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत अंतर्गत सालाना किसानों को 6000 रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों में दिया जाता है। यह राशि हर 4 महीनों में तीन किस्तों में भेजी जाती है। योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि मई-जून तक 14वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्तें पाने के लिए किसानों को तीन बातों का ध्यान रखना है-पहला ई-केवाईसी, दूसरा आधार सीडिंग और तीसरा लैंड सीडिंग । यदि ये तीनों काम पूरे हुए हैं तब ही किसान के खाते में सम्मान निधि का पैसा मिलेगा। ई-केवाईसी कराने के लिए किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। वहीं आधार सीडिंग के अपने बैंक की शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। इसके अलावा लैंड सीडिंग के लिए अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में संबंधित अधिकारी से सलाह ले सकते हैं।

घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी

  1. पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट की दाईं तरफ e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब आपको आधार नंबर दर्ज करें।
  4. इसके बाद में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे एंटर करें।
  5. इसके बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें, अब आपकी e-KYC पूरा हो जाएगा।

आधार डीटेल्स को कैसे एडिट करें?

  1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर ‘फार्मर कॉर्नर’ पर क्लिक करें।
  2. अब ‘Edit Aadhaar Failure Records’ के विकल्प को चुनें।
  3. आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, किसान संख्या जैसे विकल्प दिखाई देंगे। यहां आधार नंबर पर क्लिक करें।
  4. सभी जरूरी डीटेल्स भरकर और ‘अपडेट’ पर क्लिक करें। अगर जानकारी और डीटेल्स मैच करती हैं, तो आपकी सभी डीटेल्स बदल जाएंगी और अपडेट हो जाएंगी।

ऐसे चेक करें PM KISAN की ताजा अपडेट

  1. सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।यहां आपको ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  2. फिर आपको अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
    फिर आप देखेंगे, तो आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा।
  3. इस कैप्चा कोड को भरें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने आपका स्टेटस आ गया है
  4. यहां आपको स्टेटस के सामने ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को देखना है।
    ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग यानी इन तीनों के आगे अगर ‘यस’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
  5. अगर इन तीनों के आगे या फिर किसी एक के भी आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews