PM Kisan : किसानों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, 14वीं किस्त की डेट पर ताजा अपेडट, जानें कब खाते में आएंगे 2000-2000?

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan 14th Installment date Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। 14वीं किस्त की तारीख को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जून के पहले या दूसरे सप्ताह में 14वीं किस्त जारी की जा सकती है और किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए भेजे जा सकते है। हालांकि फाइनल डेट को लेकर सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है 14वीं किस्त

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र की एक बड़ी योजना है। इसके तहत करोड़ों लाभार्थी किसानों को सालाना 6000 रुपए दिए जाते है। यह राशि 3 किस्तों में हर 4 महीने में खातों में 2000-2000 रुपये के रुप में ट्रांसफर की जाती है। नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 14वीं किस्त का पैसा जून के पहले सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है।

भू-सत्यापन और eKYC अनियार्य

14वीं किस्त से पहले जिन लाभार्थी किसानों ने अबतक भू सत्यापन,ई-केवाईसी और आधार लिंक की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे जल्द से जल्द करवा लें, अन्यथा अगली किस्त अटक सकती है। नियम में बदलाव के बाद अब 14वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवायसी और भौतिक सत्यापन करवा लिया है। वही किसानों के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना भी जरूरी है। इसके लिए किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, पासपोर्ट साइज फोटो, इनकम प्रूफ, जमीन के कागजात जैसे डॉक्यूमेंट अनिवार्य हैं।

घर बैठें ऐसे करें ई-केवाईसी

  1. सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट खुलने पर आपको स्क्रीन में फार्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प को चुनना होगा।
  3. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  4. अब आपको यहां अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  5. अब आप सर्च बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  7. अब ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  8. इसके साथ ही ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

ऐसे चेक करें ताजा अपडेट

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  4. मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  5. ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  6. इस लिस्ट को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी किसानों में है या नहीं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews