PM Kisan : किसानों को मई में मिलेगा तोहफा! 14वीं किस्त पर ताजा अपडेट, जल्द करवा लें ई-केवाईसी, खाते में आएंगे 2000-2000

farmers news

PM Kisan 14th Installment Update : 13वीं किस्त के बाद अब देशभर के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का इंतजार है। खबर है कि जल्द ही किसानों के खाते में एक बार फिर 2000 रुपए आने वाले है, इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि मई अंत या जून के पहले सप्ताह तक 14वीं किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है। वही अगली किस्त से पहले से पहले लाभार्थी किसान भू सत्यापन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें, अन्यथा खाते में राशि नहीं आएगी।

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र की एक बड़ी योजना है। इसके तहत करोड़ों लाभार्थी किसानों को सालाना 6000 रुपए दिए जाते है। यह राशि 3 किस्तों में हर 4 महीने में खातों में 2000-2000 रुपये के रुप में ट्रांसफर की जाती है। नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 14वीं किस्त का पैसा मई के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि फाइनल डेट को लेकर अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ई केवायसी अनिवार्य, हेल्पलाइन नंबर जारी

  1. ध्यान रहे 14वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवायसी और भौतिक सत्यापन करवा लिया है। वही किसानों के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना भी जरूरी है।
  2. अगर आप योग्य किसान हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते है लेकिन अभी तक योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो जल्द करा लें। PMKSNY में रजिस्टर्ड किसान भी ई-केवाईसी (PM Kisan e KYC) और भू-सत्यापन का काम करवा लें, जिससे अगली किस्त मिलने में आसानी हो।
  3. ई-केवाईसी करने के लिए सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।वही लाभार्थी किसान अपने पास के कृषि कार्यालय में जाकर भू-सत्यापन करा सकते हैं।
  4. पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, पासपोर्ट साइज फोटो, इनकम प्रूफ, जमीन के कागजात जैसे डॉक्यूमेंट अनिवार्य हैं।
  5. पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं, यहां भी आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

ऐसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

  1. सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. आप जैसे ही वेबसाइट पर आएंगे, तो आपको कई विकल्प दिखेंगे।
  3. ऐसे में आपको ‘Beneficiary Status’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  4. अब आपको मोबाइल नंबर या अपने योजना के रजिस्ट्रेशन नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना है।
  5. यहां अपने मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें।
  6. स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को यहां दर्ज करें, गेट डाटा वाले बटन पर क्लिक करें।
  7. ऐसा करते ही आपका स्टेटस आपके सामने आ जाएगा. आप जान पाएंगे कि आप अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं।

ऐसे करें ई-केवाईसी

  1. सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट खुलने पर आपको स्क्रीन में फार्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प को चुनना होगा।
  3. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  4. अब आपको यहां अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। अब आप सर्च बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  6. अब ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews