PM Kisan : हो गया तारीख का ऐलान! इस दिन खाते में भेजे जाएंगे 12वीं किस्त के 2000 रुपए, जानें नई अपडेट

PM KISAN update

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार जल्द लाखों किसानों (PM Kisan) को बड़ा तोहफा देगी। दरअसल करोड़ों किसानों (farmers) के खाते में जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। 17 और 18 अक्टूबर को ICAR किसान सम्मेलन में किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) राशि भेजेंगे।

17 और 18 अक्टूबर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कुछ किसानों से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान 12वीं किस्त की राशि जारी की जा सकती है। बता दें कि इससे पहले सरकार की तरफ से 31 मई की 11वीं किस्त की राशि जारी की गई थी।

इससे पहले पात्र और अपात्र किसानों के वर्गीकरण के लिए ईकेवाईसी की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। 12वीं किस्त की राशि ईकेवाईसी करने वाले किसानों के खाते में ही भेजी जाएगी। ईकेवाईसी नहीं करने वाले किसानों को 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

पिछले कुछ महीने में शिकायत मिली है कि कई लोग गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे। जिसके बाद सरकार की तरफ से एक केवाईसी और भौतिक सत्यापन कराना शुरू कर दिया गया था। इसी वजह से सरकार के माध्यम से पात्र किसानों का सत्यापन प्रक्रिया शुरू किया गया था। दस्तावेज अपलोड होने के बाद अब लाभार्थियों को 2000 की किस्त भेजी जाएगी।

पीएम किसान योजना मोदी सरकार की लोकप्रिय योजना में से एक है। योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खाते में हर साल 6000 की आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार द्वारा इस योजना में 11वीं किस्त जारी की जा चुकी है। 31 मई को इसके लिए 11वीं किस्त की राशि को जारी किया गया था। अब 12वीं किस्त दिवाली से पहले जल्द ही किसानों के खाते में आएगी।

Read More : Mahakal Lok : आज PM Modi उज्जैन को देंगे बड़ी सौगात, जानें महाकाल से जुड़ी ये 9 जरुरी बातें

अपना नाम, भुगतान विवरण देखें

पीएम किसान पोर्टल पर सरकार द्वारा अपलोड की गई नई सूची की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें

  • आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाएं और इसे खोलें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ‘किसान कॉर्नर’ देखें।
  • अब ‘लाभार्थी सूची’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • ध्यान से अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण दर्ज करें।
  • इन सभी विवरणों को भरने के बाद, ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें और आपको पूरी सूची मिल जाएगी।

पीएम किसान लाभार्थी की स्थिति की जाँच करें

  • यहां फिर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर लाभार्थी की स्थिति पर क्लिक करें।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपकी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • यदि आपको कोई कठिनाई हो तो नीचे दिए गए पीएम किसान हेल्पलाइन या टोल-फ्री नंबरों पर संपर्क करें; 18001155266/011-23381092, 23382401, 0120-6025109, 011-24300606 या वे सीधे कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर आवश्यक सहायता ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews