PM Kisan: किसानों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, इस दिन खाते में आएंगे 13वीं किस्त के 2000! जानें e-KYC पर नई अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan Yojana 13th Installment 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों का 13वीं किस्त को लेकर इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि जनवरी अंत तक 13वीं किस्त के 2000-2000 किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा सकते है।हालांकि केन्द्र सरकार द्वारा अभी तक फाइनल तारीख घोषित नहीं की गई। योजना में रजिस्टर्ड किसान पीएम किसान पोर्टल पर बेनिफिशरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है, संभावना है कि 13वीं किस्त के 2000 रुपए  जनवरी के अंत तक जारी कर सकती है।हालांकि तारीख को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इधर, उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में 10,710 भूमिहीन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि लौटानी होगी।कृषि विभाग अब इन भूमिहीन लाभार्थियों से इसके वसूली की तैयारी शुरू कर दी है, इसके लिए मुख्यालय को भी पत्र लिखा है।

28 जनवरी से पहले करवाएं ईकेवाईसी

  •  कृषि मंत्रालय ने ट्वीट करके भी बताया है कि 28 जनवरी 2023 किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण तारीख है। किसान लाभार्थियों को 28 जनवरी 2023 तक e-KYC वेरिफिकेशन कराना जरूरी है, जिन भी किसानों का वेरिफिकेशन नहीं हो रखा है उन लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • ईकेवाईसी करने के लिए किसान pmkisan.gov.in पर जाएं, यहां सबसे ऊपर eKYC लिखा मिलेगा।इस पर क्लिक करके आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।इसके बाद AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें और OTP डालें।
  • अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा।ईकेवाईसी के अलावा 13वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों की जमीन रिकॉर्ड वेरिफाई, बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से जुड़ा होना चाहिए।

क्या है पीएम किसान योजना

  • पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को 6000 रुपये 3 किस्तों में सालाना दिए जाते है।केन्द्र सरकार द्वारा हर 4 महीने में किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है।

  • योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में उम्मीद है कि 2022 की तरह जनवरी में ही 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है। किसान अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर अपडेट चेक करते रहें।

PM KISAN- ऐसे चेक करें अपडेट

  1. अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और आप भी अपना स्टेटस चेक करके जानना चाहते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं, इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
  2. इसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करना हैफिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है।अब आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है।फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  3. ऐसा करते ही आपको अपना स्टेटस दिखने लगेगा। यहां आपको देखना है कि पात्रता, ई-केवाईसी और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है । अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आपको किस्त के पैसे मिल सकते हैं, लेकिन अगर इनमें से किसी एक के भी आगे ‘नो’ लिखा है तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews