PM Kisan Update: किसानों के लिए खुशखबरी, 30 नवंबर तक इनके खाते में आएंगे 2000, जानें 13वीं किस्त पर ताजा अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan Yojana :  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman nidhi Yojana) के लाभार्थी किसानों के लिए जरूरी खबर है। अगर अभी तक आपके खाते में 12वीं किस्त के 2000 रुपए नहीं आए है तो परेशान ना हो, केन्द्र सरकार ने किसानों के खाते में 12 किस्तों का पैसा जारी करने की प्रक्रिया जारी है, 30 नवंबर तक सभी किसानों के खाते में यह पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

सरकार का कहना है कि वह कृषि मंत्रालय में शिकायत कर सकते हैं, उनके खाते में 30 तारीख तक पैसा आ जाएगा। इसके अलावा आप अपने लेखपाल और कृषि अधिकारी से भी शिकायत कर सकते हैं।वही जिन किसानों के खाते में 12वीं किस्त पहुंच गई है, उन्हें 13वीं किस्त का इंतजार है, जो द‍िसंबर से मार्च के बीच क‍िसानों के खाते में आनी है। वही जिन किसानों ने अबतक e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं की है वे जल्द कर लें, वरना किस्त अटक सकती है।

योजना के नियम तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच दी जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में आती है। तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 13वीं किस्त अब तीन महीने यानि दिसंबर अंत से जनवरी तक किसानों के खाते में भेजी जा सकती है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।

 पीएम किसान योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है। इसके तहत केन्द्र सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना देती है। ये राशि हर चार महीने के अंतराल में दो -दो हजार रुपये करके तीन किस्तें में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। किसान पीएम किसान पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर अपडेट भी चेक करते रहे।

हेल्पलाइन नंबर की लें मदद

कोई दिक्कत आने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। किसान आप हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 18001155266 या डारेक्ट हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें ताजा अपडेट

  1. सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें। अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  3. फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी। किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।

ऐसे करें E-KYC

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews