PM Kisan : इसी हफ्ते मिलेगी करोड़ों किसानों को सौगात, खाते में आएंगे 14वीं किस्त के 2000-2000, लाभार्थी सूची में देखें अपना नाम, पैसे मिलेंगे या नहीं?

pm kisan yojana

PM Kisan 14th Installment Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। आज से ठीक दो दिन बाद 27 जुलाई को पीएम नरेन्द्र मोदी योजना की 14वीं किस्त जारी करेंगे, जिसके बाद किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए पहुंचना शुरू हो जाएंगे।इसके तहत 8.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। इसकी पुष्टि पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर की गई है।

पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, राजस्थान के सीकर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के कुल 18 हजार करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख किसान मौजूद रहेंगे। अगर योजना सबंधित कोई शिकायत है तो आप सीधे ईमेलआईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री हेल्पलाइन 1800115526 ,011-23381092 या 155261 पर भी कॉल कर सकते हैं।

किन किन किसानों को मिलेगा पैसा

  1.  14वीं किस्त का पैसा केवल उन किसानों को मिलेगा जिनका आधार और NPCI से लिंक है। अगर आपका बैंक अकाउंट आधार और फिर NPCI से लिंक नहीं है तो आपको यह पैसा नहीं मिलेगा।
  2. इस योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है।अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।
  3. आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो, जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है,तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
  4. खाता नंबर गलत होने पर भी आगामी किस्तों से आप वंचित रह सकते हैं, ऐसे में पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन स्टेटस पर गलत दी गई जानकारियों को सही कर लें।

ऐसे करें eKYC 

  1. पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  5. ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

लाभार्थी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  4. ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  5. अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘NO’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं ।अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews