किसानों के लिए अच्छी खबर, 3 साल के लिए बढ़ी ये योजना, 2026 तक मिलेगा लाभ, जानिए प्रक्रिया और नियम

farmers

PM Kusum Yojana 2023: किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केंद्र सरकार ने पीएम कुसुम योजना को तीन साल के लिए और बढ़ा दिया है। अब किसान इस योजना का लाभ मार्च 2026 तक उठा सकते हैं।इस योजना के तहत किसानों को मुफ्त बिजली और सब्सिडी का लाभ मिलता है।

दरअसल, पीएम कुसुम योजना की शुरुआत 2019 में मोदी सरकार द्वारा की गई थी।इस योजना का उद्देश्य साल 2022 तक 30800 मेगावाट की अतिरिक्त सौर क्षमता प्राप्त करना था और  34,422 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत गांव क्षेत्र में सोलर पावर प्लांट लगाया जाता है और सोलर प्लांट की मदद से किसान फ्री बिजली का लाभ उठा सकते हैं।

इस योजना से ऐसे कर सकते हैं कमाई

  • किसान अपने खेत में सोलर पंप सिस्टम लगवाकर फ्री में सिंचाई कर सकते हैं. सोलर पंप लगवाने से सिंचाई कार्य में रुकावट नहीं आएगी. बिजली कटौती होने पर किसानों परेशानी नहीं होगी।
  •  पीएम कुसुम योजना के जरिए सोलर पंप सिस्टम से बिजली का उत्पादन कर सकते हैं।
  • अगर आप अपने उपयोग के अतिरिक्त बिजली का उत्पादन करते हैं, तो इससे बिजली वितरण निगम को बेचकर कमाई कर सकते हैं।
  • अगर आपके पास खाली जमीन है, तो आप इसे सरकार को लीज पर देकर कमाई कर सकते हैं,आपके जमीन पर सोलर सिस्टम लगाने पर सरकार किराया देगी।

इतनी मिलती है सब्सिडी

पीएम कुसुम योजना में किसानों को खेत में सोलर पंप लगाने के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है, इसमें 30 प्रतिशत केंद्र और 30 प्रतिशत राज्य सरकार देती है।  30 प्रतिशत बैंक द्वारा लोन लिया जा सकता है, बाकि बचा 10 प्रतिशत पैसा किसानों को देना होता है।

जरूरी दस्तावेज

पीएम कुसुम योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज में आधार कार्ड, राशन कार्ड, रजिस्ट्रेशन की कॉपी, ऑथराइजेशन लेटर, खेत या जमीन की जमाबंदी की कॉपी, मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरूरत होती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews