Pravasi Bharatiya Divas : कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर पहुंचे PM Modi, एनआरआई की भीड़ देखकर प्रवेश रोका

pm modi, pravasi bharatiya divas

Pravasi Bharatiya Divas : इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मलेन का आयोजन शुरू हो चुका हैं। ऐसे में कई एनआरआई इंदौर में इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए है। पीएम मोदी इंदौर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंच जाएंगे। वह यहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर आए हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले ही सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। साथ ही बापट चौराहे से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर तक की रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी इंदौर में आज चार घंटे रहेंगे। वहीं प्रवासी भारतीयों के साथ भोजन भी करेंगे। उनके साथ करीब 102 मेहमान भोजन में शामिल होंगे। इसी बीच एक खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि 70 देशों से 3500 से अधिक प्रवासी मेहमान इस सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए इंदौर पहुंचे है लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से सम्मेलन स्थल पर एनआरआई मेहमानों को प्रवेश देने पर रोक लगा दी गई ।

एनआरआई की भीड़ देखकर प्रवेश रोका – 

indore

अब उन्हें कहा जा रहा है कि वह बाहर से ही बड़ी स्क्रीन पर इस सम्मलेन को देखें। इसकी वजह से कई एनआरआई भड़क उठे हैं। क्योंकि इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए उन्होंने पहले से ही रजिस्ट्रेशन करवा लिए थे। लेकिन अब एंड वक्त पर उनके अंदर जाने से रोका जा रहा है। एनआरआई अब मीडिया के सामने गुस्सा निकालते दिखाई दिए है। लेकिन बढ़ते हंगामे को देखते हुए मीडिया को भी बाहर निकाल दिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews