PM Kisan : करोड़ों किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 13वीं किस्त जारी, खाते में आएंगे 2000, ऐसे करें चेक, नहीं आए राशि तो करें ये काम

PM KISAN update

PM Kisan Samman Nidhi Scheme 2023 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों के लिए गुड न्यूज है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये की 13वीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा करीब 16800 करोड़ रुपये जारी किए गए है, इसके तहत हर किसान के खाते में 2000-2000 पहुंचना शुरू हो गए है। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए किसान अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करते रहे ।

PM Kisan-ऐसे चेक करें अपडेट

  1. सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प चुनें।
  3. अब अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें। इसके बाद ‘डेटा प्राप्त करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    प्रोसेस पूरी करते ही आपके सामने किस्त का स्टेटस पता चल जाएगा।
  4. अगर पीएम किसान योजना के स्टेटस के आगे YES लिखा है तो आप समझ लीजिए कि आपके खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई है।
  5. अगर इनमें से किसी भी जगह NO लिखा है तो आपकी किस्त किसी कारण से रोक दी गई है, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर्स पर संपर्क कर सकते है।

इन नंबरों पर मिलेगा समाधान

  1. अगर आपके खाते में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त नहीं आई है तो समझ लें कि आपने आवेदन करते वक्त बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी सही से नहीं भरी है या ईकेवायसी-भूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। आपके द्वारा भरी गई जानकारियां सही हैं या नहीं, ये जानने के लिए pmkisan.gov.in पर जरूर विजिट करें।
  2.  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्‍त का लाभ सभी किसानों को मिले, इसके लिए सरकार भी चिंतित है, ऐसे में योजना से संंबंधित कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है।
  3. किसान ऑफिशियल ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।  इसके अलावा आप इस हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं, वरना 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092. इन हेल्‍पलाइन नंबर पर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाता है।

क्या है पीएम किसान योजना 

पीएम किसान योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है,इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त यानी कुल 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा किया जाता है।योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews