PM Kisan : 9.3 करोड़ किसानों को पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, योजना की 17वीं किस्त जारी, फिर खाते में आएंगे 2000- 2000रू, लिस्ट में ऐसे चेक अपना नाम

पीएम का चार्ज लेते हुए नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की। इस किस्त से 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। इस मौके पर पीएम ने कहा हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए पीएम का चार्ज लेने के बाद पहला फैसला किसानों के हित का लिया गया है। हम किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए आने वाले समय में और काम करना चाहते हैं।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 17th Kist Release: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी के लिए खुशखबरी है। नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने बाद किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम का चार्ज लेने के बाद सबसे पहले मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की फाइल पर साइन कर 17वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत ₹20,000 करोड़ वितरित किए है जिससे लगभग 9.3 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। ध्यान रहे इस योजना के नियम के तहत यह लाभ केवल उन पात्र किसानों तो मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।

पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ को लाभ

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मोदी 3.0 का पहला दिन किसानों को समर्पित। आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं क़िस्त जारी कर ₹20,000 करोड़ वितरित किए, जिससे लगभग 9.3 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को सहायता देने वाली इस योजना की अब तक की 16 किस्तों में 12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को ₹3 लाख करोड़ से अधिक सीधे DBT से वितरित किये गए हैं।यह निर्णय बताता है कि NDA सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। मैं इस कल्याणकारी निर्णय के लिए पीएम मोदी का देश के करोड़ों किसानों की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर चार महीने में 8 करोड़ से करोड़ों किसानों को 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम 

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • स्टेप 6. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। अब नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 8. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews