नक्सलियों से निपटने शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, प्रस्ताव तैयार, कैबिनेट में होगा पेश, जल्द होगी नियुक्तियां

NAROTTAM MISHRA

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में अब नक्सलियों (naxal) से निपटने के लिए नई तैयारी की जा रही है। Shivraj Government द्वारा नक्सल प्रभावित जिलों के लिए विशेष सहयोगी दस्ता तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए नक्सलियों से निपटने आदिवासी युवा ब्रिगेड (Youth brigade) तैयार करने की योजना शिवराज सरकार (Shivraj governent) ने बनाई है। आ रही जानकारी के मुताबिक इसमें 500 आदिवासी युवाओं को शामिल किया जाएग। वही आदिवासी युवाओं को शामिल कर उन्हें ₹25000 महीना वेतन (salary) सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

फिलहाल प्रस्ताव विभाग के पास विचाराधीन है। जिसको जल्द ही कैबिनेट में भेजे जाने की संभावना है। गृहमंत्री Narottam Mishra ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में विशेष सहयोगी दस्ता तैयार की जा सके। इसके लिए नियुक्ति का प्रस्ताव गृह विभाग की तरफ से कैबिनेट को भेजा जा रहा है।

Read More : IMD Alert : 12 से अधिक राज्यों में 28 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में बढ़ेंगे तापमान, लू का अलर्ट

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक विशेष सहयोगी दस्ता में 5 वर्ष के लिए नियुक्तियां दी जाएगी। वहीं उन्हें 25000 रूपए प्रति माह वेतन उपलब्ध कराए जाएंगे। बालाघाट में 80 मंडला में 30 और डिंडोरी में 40 नीतियों का प्रस्ताव गृह विभाग की तरफ से कैबिनेट को भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से यहां आए दिन बड़ी घटनाएं होती रहती है। यह बड़ा गंभीर मामला है। इसके लिए विशेष सहयोगी दस्ता तैयार किया जायेगा और बेहतर पुलिसिंग सेवा के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर अपनी पकड़ मजबूत की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews