फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, सब्सिडी-रेट पर जाने नई अपडेट, सरकार जल्द कर सकती है बड़ी घोषणा!

LPG Gas

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रसोई गैस (LPG) के ग्राहकों (Customers) के लिए बड़ी खबर सामने आ सकती है। दरअसल रूस यूक्रेन युद्ध (Russia-ukraine war) चरम पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ क्रूड ऑयल (Crude oil) की बढ़ती कीमतों का असर अब रसोई गैस के ग्राहकों को देखने को मिल सकता है। वहीं चर्चाओं की माने तो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 1000 रुपए तक पहुंच जाएगी। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वही गैस सब्सिडी को भी लेकर सरकार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है।

इधर आज एक बार फिर सिलिंडर की कीमतों में उछाल देखा गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में, 6 अक्टूबर, 2021 के बाद ये पहली बढ़ोतरी है। राष्ट्रीय राजधानी में, 14.2 किलोग्राम गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी की दर ओएमसी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार सिलेंडर 899.50 रुपये से बढ़कर 949.5 रुपये हो गया है।

Read More :IMD Alert : दिखेगा चक्रवात ‘Asani’ का असर, 8 राज्यों में 25 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरें

  • मुंबई – 949.50 रुपये
  • कोलकाता – 926 रुपये से 976 रुपये
  • चेन्नई – 915.50 से 965.50 रुपये
  • लखनऊ – 938 रुपये से 987.5 रुपये
  • पटना – 998 रुपये से 1039.5 रुपये

19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2003.50 रुपये है। भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की दर मासिक रूप से संशोधित की जाती है। जबकि एलपीजी दरों को पिछली बार 6 अक्टूबर को संशोधित किया गया था, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले 4 नवंबर से पेट्रोल और डीजल की कीमतें फ्रीज पर थीं।

हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार 10 लाख रुपये आय नियम लागू रहेगा और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा। आपको बता दें कि बाकी लोगों की सब्सिडी खत्म की जा सकती है। साथ ही, पिछले कई महीनों में पात्र ग्राहकों के खातों में एलपीजी सब्सिडी आने लगी है। वित्त वर्ष 2021 में सब्सिडी पर सरकार का खर्च 3559 करोड़ रुपये था जबकि वित्त वर्ष 2020 में यह खर्च 24468 करोड़ रुपये था। कच्चे माल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें तब से स्थिर हैं। नवंबर की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews