Rajasthan Weather : मौसम में फिर बदलाव, इन जिलों में बढ़ेगा तापमान, इस साल पड़ेगी तेज गर्मी, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather,

Rajasthan Weather Update Today : वातावरण में नमी कम होने के कारण राजस्थान के मौसम में बदलाव आने लगा है। तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को सीजन में पहली बार बांसवाड़ा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 14 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि बीकानेर संभाग और उत्तरी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। वही जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, कोटा, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर में अगले सप्ताह वृद्धि होगी। इस बार तेज गर्मी पड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।

मौसम साफ, बढ़ेगा तापमान

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 48 घंटों में तापमान बढ़ने की संभावना है। अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने और तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढोतरी होने की संभावना जताई है। 11 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने वाला है, ऐसे में तापमान में भी वृद्धि के आसार हैं। 14 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।हालांकि बीकानेर संभाग और उत्तरी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा ।

5 दिन मौसम शुष्क, इन जिलों में बढ़ेगा तापमान

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान समेत उत्तर भारत में अब अगले एक सप्ताह तक कोई नया वेर्स्टन डिर्स्टबेंस एक्टिव नहीं होगा, जिसके कारण राजस्थान में अब अगले 5 दिन मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा । उत्तर-पश्चिम जिलों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक दिन का का तापमान बढ़ सकता है। जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, कोटा, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर में अगले सप्ताह वृद्धि होगी। अगले वीक से प्रदेश में वास्तविक रूप से गर्मी का मौसम आ जाएगा।

पिछले 24 घंटे का हाल

  1. बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया। वही प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश भी हुई।
  2. उदयपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान के सवाई माधोपुर, बूंदी, करौली, कोटा, टोंक और भीलवाड़ा में भी बारिश हुई।
  3. रविवार को श्रीगंगानगर में पारा 18 से 33 डिग्री, चूरू में तापमान 17 से 32 डिग्री, बीकानेर में 23 से 33 डिग्री, उदयपुर में 18 से 34 डिग्री, कोटा में तापमान 21 से 36 और जोधपुर में पारा 22 से 35 डिग्री के बीच रहा।
  4. राजस्थान में रविवार सीकर, जयपुर और अलवर ही ऐसे जिले रहे जहां दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जबकि शेष जगहों पर 35 से ऊपर दर्ज हुआ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews