Rajasthan Weather : 14 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश, आंधी-ओलावृष्टि के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश-ओले तो कभी तेज धूप अपना असर दिखा रही है। 4 दिन बाद 14 मार्च से फिर एक नया मजबूत सिस्टम बनेगा, जिसका असर 20 मार्च तक बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर क्षेत्र में अच्छी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

14 मार्च के बाद बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए हुए हैं, यहां आज हल्की बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। आगामी चौबीस घंटों बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन 14 मार्च से बिजली गरजना, आंधी तूफान, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बारिश-ओलावृष्टि के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर के कम होते ही आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं और अधिकतम पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं।राज्य में 10 से 12 मार्च तक पारा बढ़ने की संभावना है।   इसके बाद 13-14 मार्च से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके कारण एक हफ्ते के बाद मौसम में फिर से बदलाव नजर आएगा और राज्य में फिर बारिश और आंधी- तूफान का दौर देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे में गुरुवार के दिन जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, सवाईमाधोपुर के साथ कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बरसात हुई और कुछ जगह ओले भी गिरे। पिछले 24 घंटों में जयपुर में 10, किशनगंज बारां 14, माउंट आबू में 25 मिलीमीटर की बारिश दर्ज हुई, जिससे दिन-रात का तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरवाट हुई।इसके अलावा अकबरपुर में दिन में बादल छाए रहे और दोपहर के बाद यहां चने के साइज के ओले गिरे। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक पारा बीकानेर का 35.5, जैसलमेर का 34.1, बीकानेर का 34.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews