Rajasthan Weather : नए सिस्टम का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा पारा, जानें IMD का पूर्वानुमान

CG weather

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। एक बार फिर प्रदेश के  बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के संकेत मिले है। राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान में बने सिस्टम का असर आज मंगलवार को राजस्थान के मौसम पर भी दिखेगा। आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। आज 11 अप्रैल को भी बीकानेर और जोधपुर संभाग में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। कुछ जिलों में आने वाले 2 से 3 दिन तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

इन जिलों में छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो कराची के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन से पाकिस्तान में लोकल लेवल पर वेदर सिस्टम बना है, जिसका असर आज मंगलवार को राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। आज जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इधर,14 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।वही जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, कोटा, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर में अगले सप्ताह वृद्धि होगी।

इन जिलों में तापमान में होगी वृद्धि

राजस्थान मौसम विभाग की मानें आने वाले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1- 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तापमान में होगी। हालांकि मंगलवार को जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने छुटपुट स्थानों पर बादल गरजने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है। वहीं जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में आने वाले दो- तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा।

पिछले 24 घंटे का हाल

  1. राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 39.5 डिग्री रहा।दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा में 40.3 डिग्री रहा।
  2. बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री, फलौदी में 38.6 डिग्री, जालौर में 39.3 डिग्री, पिलानी में 37.6 डिग्री और बाड़मेर में 39.5 डिग्री रहा।
  3. जालोर में 40.4 और जोधपुर के फलोदी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
  4. जैसलमेर, बाड़मेर और डूंगरपुर में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जैसलमेर और बाड़मेर के कुछ इलाकों में  हल्की बूंदाबांदी हुई।
  5. बीकानेर, जालोर, फलोदी, बांसवाड़ा में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया।
  6. बांसवाड़ा में रात का मिनिमम टेम्प्रेचर 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  7. बीकानेर में भी गर्मी का असर ज्यादा रहा और पारा 26.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews