Rajasthan Weather : नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, 13 मार्च से इन जिलों में बारिश, चलेगी तेज हवा, गिरेगा तापमान, जानें IMD पूर्वानुमान

IMD weather update

Rajasthan Weather Update : सोमवार के बाद राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। अगले हफ्ते में कई हिस्सों में फिर बारिश और आंधी तूफान के आसार है। राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 14 मार्च को एक नया मजबूत सिस्टम सक्रिय होगा, जिसका असर 20 मार्च तक बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर क्षेत्र में अच्छी बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

12 से 14 मार्च तक फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से राज्य में 12 से 14 मार्च के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 13 तारीख को राजस्थान में गरज और बिजली चमकने के साथ छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार है। 13-14 मार्च से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके कारण एक हफ्ते के बाद मौसम में फिर से बदलाव नजर आएगा और राज्य में फिर बारिश और आंधी- तूफान का दौर देखने को मिलेगा।

13 मार्च को राजस्थान के कई जिलों में बारिश-तेज हवाएं

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मौसम शुष्क ही बना रहेगा, लेकिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च की रात से हिमालयन रीजन में सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से 13 मार्च से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

48 घंटे शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में होगी वृद्धि

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर के कम होते ही आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं और अधिकतम पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं।राज्य में 12 मार्च तक तापमान  बढ़ने की संभावना है। इसके बाद 13-14 मार्च से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके कारण 14 मार्च से बिजली गरजना, आंधी तूफान, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews