Rajasthan Weather : 2 सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, गिरेगा पारा, जानें IMD पूर्वानुमान

imd weather

Rajasthan Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव आ गया है। आज बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के हिस्सों फिर आंधी-तूफान, बारिश, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है। राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज भी जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इन संभाग के 8 जिलों में आज दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है। 25 मार्च से इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा और बारिश-ओलावृष्टि की गतिविधियां कम होने लगेगी। 26 मार्च से मौसम साफ होने के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज शुक्रवार को कोटा,अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के हिस्सों में तीव्र आंधी, बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है। वही जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में धूलभरी आंधी चलने के साथ कई जगह बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। वही 25 मार्च से इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा और बारिश-ओलावृष्टि की गतिविधियां कम होने लगेगी। 26 मार्च से मौसम साफ होने के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।

इन जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज सीकर, झुंझुनूं भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, करौली और कोटा और अलवर में तेज आंधी और ओले का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि झालावाड़, डूंगरपुर, बारां, बांसवाड़ा  अजमेर, राजसमंद,  भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में 25 मार्च तक तेज हवा चलने के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

2  वेदर सिस्टम एक्टिव

राजस्थान मौसम विभाग की मानें वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है। उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर एरिया में एक नया प्रभावशाली वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव हुआ है और उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इस सिस्टम का असर प्रदेश में शनिवार तक बने रहने के आसार है, लेकिन शनिवार से यहां मौसम साफ होने लगेगा और 2-3 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews