Rajasthan Weather : अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, बारिश के संकेत, तापमान में परिवर्तन, पढ़े IMD पूर्वानुमान

UP Weather,

Rajasthan Weather Alert Today : रविवार से प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन प्रदेश में 29 मार्च को हालांकि बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, इससे मौसम बदल सकता है, वही अगले महीने से सभी जिलों में तेज गर्मी भी पड़ने लगेगी।

जानिए पूरे हफ्ते का हाल

  1. राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 31 मार्च तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा। सीकर में अब 30 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। ऐसे में तापमान में 3 से 5 फीसदी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 7 दिन तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार नहीं है, लेकिन छिटपुट बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। अप्रैल के पहले सप्ताह में एक नया सिस्टम आने की संभावना है, जिसके बाद मौसम फिर से बदल सकता है।
  2. राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 25 मार्च की शाम के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा, जिससे बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां में कमी दर्ज की गई है। अब 2-3 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। राजस्थान में 29 मार्च को जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है, फिलहाल प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

पिछले 24 घंटे का हाल

  1. पिछले 24 घंटों के दौरान भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।श्रीगंगानगर में ओलावृष्टि हुई है।
  2. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  3. शनिवार को भी सुबह साढ़े आठ बजे तक अलवर के राजगढ़ में 35 मिलीमीटर बारिश हुई।  झुंझुनूं में 19 मिमी, जयपुर के पावटा में 16 मिमी, चूरू के चिडावा में 15 मिमी, हनुमानगढ़ में 15 मिमी और श्रीगंगानगर के करणपुर में 14 मिमी, अलवर के टपूकडा में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews