Rajasthan Weather : मानसून सक्रिय, 3 दिन तक बारिश, 26 जिलों में भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा-बिजली की चेतावनी, जानें IMD पूर्वानुमान

MP weather alert

Rajasthan Weather Alert Today : अगले 48 से 72 घंटे के दौरान मानसून पूरे राजस्थान में एक्टिव हो जाएगा और इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग में कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 जून तक दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में मध्यम से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 4 जिलों में रेड और 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही कोटा, झालावाड़, बारां में भी 29 जून को अतिभारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

अगले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग ने 28 जून को बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया। भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़़, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, चूरू में मध्यम बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 29 जून को कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर में रेड अलर्ट। टोंक, जयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही 30 जून को चूरू, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर, बारां में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जुलाई तक बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले पांच दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 जून को दक्षिण- पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 27 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा और धौलपुर जिलों में बारिश होगी। वहीं डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, चुरू, जोधपुर, नागौर और पाली जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल

बीते 24 घंटों में प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों को छोड़कर अधिकतर जिलों में बारिश हुई। वहीं, राजसमंद, झुंझुनूं, सीकर, चित्तौड़गढ़, कोटा, श्रीगंगानगर, अलवर में तो भारी बारिश दर्ज की गई। जयपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, राजसमंद, दौसा, नागौर सहित कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में गंगानगर, अलवर, राजसमंद, झुंझुनू, सीकर, चित्तौड़गढ़ और कोटा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews