Rajasthan Weather :पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम, 29 मार्च से गरज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि के आसार, जानें जिलों का हाल-पूर्वानुमान

CG Weather,

Rajasthan Weather Today : राजस्थान का मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। सोमवार और मंगलवार को मौसम सामान्य रहेगा और साफ रहेगा, इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद फिर 29 मार्च से मौसम में फिर बदलाव दिखाई देगा और करीब 1 दर्जन जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। आज सोमवार को राजधानी में आसमान मुख्यत:साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

27-28 मार्च को बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज 27 और मंगलवार 28 मार्च प्रदेश का मौसम बदल जाएगा और आसमान साफ होने के साथ मौसम शुष्क बना रहने का आसार हैं, प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा, लेकिन 29-30 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता , जिसके प्रभाव से 29 मार्च को जोधपुर और बीकानेर के इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की बरसात हो सकती है। अप्रैल के पहले सप्ताह में मौसम के बदलने का अनुमान है। 29 मार्च को बीकानेर, चूरू,हनुमानगढ़,जैसलमेर, नागौर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के भी आसार है ।

30 मार्च को 5 संभागों में बारिश

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मार्च से एक बार फिर प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इस दौरान 5 संभागों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। 30 मार्च को इस विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में एक बार फिर से मध्यम से तेज़ आंधी-बारिश, अचानक 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वहीं 30 मार्च को जालौर, पाली और बाड़मेर को छोडकर पूरे प्रदेश में तेज रफ्तार हवा के साथ मेघगर्जन और ओलावृष्टि हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews