Rajasthan Weather : दो साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय, 20 जिलों बारिश-आंधी का अलर्ट, ओले के भी आसार, जानें मई में कैसा रहेगा मौसम

CG Weather,

Rajasthan Weather alert Today :एक साथ 2 साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव होने के कारण राजस्थान का मौसम फिर बदल गया है, जिसके कारण सभी जिलों में बारिश और आंधी देखने को मिल रही है। आज मौसम विभाग ने 20 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 29 अप्रैल को बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मई के पहले सप्ताह तक राजस्थान में आंधी-बारिश जारी रहने का अनुमान है।

2 साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के आस-पास दो साइक्लोनिक सिस्टम पहला सिस्टम राजस्थान बॉर्डर के नजदीक पाकिस्तान में बना है और दूसरा सिस्टम दक्षिणी राजस्थान में एमपी-गुजरात की सीमा पर सक्रिय है। इन दोनों सिस्टमों के कारण अरब सागर से नमी मिल रही है। इससे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होगी। यह दौर अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा। वही तापमान में भी तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।बारिश का दौर मई के दूसरे हफ्ते का देखने को मिल सकता है, लेकिन तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में जयपुर, दौसा, अलवर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, पाली, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। वही 30 अप्रैल को भी इस सिस्टम का असर अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर और चूरू जिलों में पड़ने की संभावना है।

3-4 दिनों तक जारी रहेगी बारिश

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो  राज्य के अधिकांश जिलों में आगामी तीन चार दिनों तक बादल गजरने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने अधिकांश जिलों के इसके लिये ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।रविवार को भी प्रदेश के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। इसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews