Rajasthan Weather : आज से दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव, बादलों की आवाजाही, एक दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, जानें IMD अपडेट

Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बुधवार से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जहां उत्तर-पश्चिमी भागों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है, वही शेष राजस्थान में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश के कारण फरवरी में ठंड के तेवर भी सख्त होंगे।आज बुधवार को राजस्थान के दक्षिणी भागों में मौसम शुष्क रह सकता है और उत्तरी और पश्चिमी भागों में कहीं-कही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा प्रदेश का मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू के साथ जैसलमेर और सिरोही में कोहरा छाया रह सकता है, वही दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फरवरी के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 1 से 4 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिमी भागों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।किसानों को सलाह है कि मौसम के बदलते स्वरूप को देखते हुए सरसों, गेहूं व चने की फसलों पर हल्की सिंचाई की जा सकती है।

4 संभागों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, अलवर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 3-4 फरवरी को राज्य में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews