Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 7 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

IMD WEATHER weather

Rajasthan Weather Alert Today : नए सिस्टम के एक्टिव होते ही राजस्थान का मौसम एक दम से बदल गया है। पिछले 24 घंटे में सीकर जयपुर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई और कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार को भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर जिलों के कई हिस्सों में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं बुधवार से बीकानेर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर बारिश आंधी का असर कम होने लगेगा।

आज 7 जिलों में बारिश के आसार

  1. राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज से मौसम में फिर बदलाव आएगा और 5 अप्रैल से प्रदेश में फिर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर भरतपुर संभाग में रहेगा। आज भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हाे सकती है।
  2. मंगलवार को विक्षोभ के प्रभाव रहेगा। इसके चलते अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और हल्की बारिश जारी रहेगी।
  3. बुधवार से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग को छोड़कर शेष भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है।
  4. 5 अप्रैल से इस सिस्टम का असर खत्म होने लगेगा और मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान बढ़ने लगेगा। संभावना है कि इस सप्ताह के अंत तक प्रदेश में मौसम साफ ही रहेगा।

नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोम का असर से आज पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बन गया है, जिसकी वजह से पिछले दिन हुई बारिश के साथ आज भी कई जगहों पर बरसात होने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही जैसलमेर और कोटा जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार है।मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। अगले 48 घंटे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  1. बीते घंटों में प्रदेश में अधिकतम पारा 29.4 डिग्री से लेकर 36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।न्यूनतम पारा 15.6 डिग्री से लेकर 22.9 डिग्री रहा।
  2. श्रीगंगानगर में 2.5 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर के करणपुर में 4 मिलीमीटर, बीकानेर के खाजूवाला में 2 मिलीमीटर, सीकर के दांतारामगढ़ और रामगढ़ शेखाटन और श्रीगंगानगर में 1-1 मिलीमीटर, झुंझुनूं में 2 मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई।
  3. जयपुर ,जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में भी आंधी के साथ बारिश हुई।
  4. आमेर, चौंमू, चाकसू, बस्सी, शाहपुरा, पावटा, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, दूदू, सांभर, माधोराजपुरा, मौजमाबाद समेत कई जगह 2 से लेकर 11MM तक बरसात हुई।
  5. गंगानगर के रावला, हनुमानगढ़ के रावतसर, पल्लू, भादरा में भी देर रात बारिश के साथ ओले गिरे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews