Rajasthan Weather : मौसम के फिर बदले मिजाज, 2 दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि-तेज हवा, जानें IMD का पूर्वानुमान

CG Weather,

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में आज 23 मार्च से फिर मौसम बिगड़ने से बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि का दौर फिर शुरू हो सकता है। राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 23 और 24 मार्च को फिर से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 24 मार्च तक आंधी-तूफान, बारिश, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है। आज कुछ जिलों में तेज आंधी चलने और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।इसके बाद 25 मार्च से इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा और बारिश-ओलावृष्टि की गतिविधियां कम होने लगेगी। 26 मार्च से मौसम साफ होने के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। वही 24 मार्च को कोटा,अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के हिस्सों में तीव्र आंधी, बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग और 24 मार्च को जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में धूलभरी आंधी चलने के साथ कई जगह बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।

48 घंटे इन जिलों में बारिश, आंधी और ओले का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग ने आज गुरुवार के लिए पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और गंगानगर में करीब 40 किलोमीटर तक की स्पीड से आंधी चलने के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।वही अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, टोंक, उदयपुर और बाड़मेर-पाली में येलो अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा 24 मार्च को सीकर, झुंझुनूं और अलवर में तेज आंधी और ओले का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अजमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और नया पश्चिमी विक्षोभ के गुरुवार से सक्रिय होने की प्रबल संभावना है, इसके प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में मेघ गर्जना, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिकल सर्कुलेशन सिस्टम बन रहा है, जिससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में 23 से 25 मार्च तक तेज हवा चलने के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।24 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के हिस्सों में मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews