Rajasthan Weather: मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 4 संभागों में 48 घंटे तक बारिश का अलर्ट, आंधी-तेज हवा, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather,

Rajasthan Weather Update Today :  पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज मंगलवार से एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव आएगा। एक दर्जन जिलों में बादल छाने के साथ बारिश के आसार है।राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावटी क्षेत्र मेघगर्जन, तेज हवाएं और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वही जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज गति आंधी भी आ सकती है। संभावना है कि इस बदलाव से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, गिलगिट एरिया में 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गए हैं। वही पंजाब की सीमा के पास पाकिस्तान क्षेत्र एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसके कारण एक ट्रफ लाइन पंजाब, हरियाणा, राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश से बनेगी और अगले तीन दिन राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अगले दो दिन पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश के लिहाज से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में 18 से 20 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।

48 घंटों के लिए 3 संभागों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वही तेज हवा और धूलभरी आंधी के भी आसार है। प्रदेश के बाड़मेर, बीकानेर, अलवर, जयपुर, सीकर, भरतपुर, झुंझुनू, टोंक, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादल छाए रहने के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने के आसार हैं। इन सभी जिलों में 16 से लेकर 64 मिमी तक बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं। हल्की बारिश से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट देखी जा सकती है।

18-19 अप्रैल को 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग ने आज देर शाम श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, झुंझुनूं जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है। कई जिलों में हवा की स्पीड 40 या 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।वही 19 अप्रैल को 12 जिलों अजमेर संभाग (अजमेर, टोंक, नागौर), जयपुर संभाग (जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, अलवर), भरतपुर संभाग (सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर), बीकानेर संभाग (बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews