Rajasthan Weather : 11 जिलों में बारिश के आसार, छाएगा घना कोहरा, फरवरी से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather update

Rajasthan Weather Update Today 2023: राजस्थान के मौसम में उतार चढाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण सुबह से ही अधिकांश भागों बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में कोहरे के असर ज्यादा दिख रहा है।वही कोहरा और धुंध के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। आगामी 24 घंटे में दौसा, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, टोंक, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाईमाधोपुर, बूंदी, करौली जिलों में बारिश की संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग (Rajasthan weather Forecast) की मानें तो फरवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर पूरे राजस्थान में कड़ाके ठंड पड़ सकती है, क्योंकि 7-8 फरवरी तक कोई बड़ा वेर्स्टन डिर्स्टबेंस आने की संभावनाएं कम है। इस कारण राजस्थान के उत्तर-पूर्वी और मध्य क्षेत्र में बर्फीली हवाओं का असर रहेगा। राज्य के सभी भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण मंगलवार को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

फसलों पर कैसा रहेगा असर

कृषि विभाग की मानें तो मावठे की बारिश के चलते फसलों को लाभ और नुकसान दोनों की के आसार है। कोहरे के कारण पछेती सरसों में सफेद रोली तो पहले बोई सरसों की गुणवत्ता में गिरावट की संभावना है। वही बारिश के बाद छाए इस कोहरे से गेंहू और चने की फसल को फायदा पहुंचेगा।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को राज्य के भरतपुर, अलवर, कोटा, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, करौली, दौसा जयपुर और कोटा के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है,इसी के साथ राजस्थान (Rajasthan Weather) में घना कोहरा रहेगा। वही अन्य जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिले सकती है।

पिछले 24 घंटे का हाल

राजस्थान मौसम विभाग (Rajasthan weather Update) की मानें तो  उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के साथ बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, चूरू, सीकर, सवाईमाधोपुर, करौली, भरतपुर, धौलपुर , जयपुर में मंगलवार सुबह से ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में सोमवार की तुलना में छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।पिछले 24 घंटे में अजमेर के ब्यावर, पुष्कर, मसूदा, किशनगढ़, केकड़ी, रूपनगढ़, पीसांगना 25मिमी से लेकर 58मिमी ,जयपुर में शाहपुरा, बस्सी, चाकसू, माधोराजपुरा, सिरोही के आबू रोड, सीकर के दांतारामगढ़ में 25 से लेकर 70मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews