Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर, 30 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजस्थान मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आगामी तीन दिन तक बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  राजस्थान  मौसम विभाग ने आज भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग में तेज हवाओं के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं तेज बिजली चमकने की आशंका जताई है।वही 8 मई  तक मौसम इसी तरह का बना रहने के आसार है।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर को छोड़कर प्रदेश की सभी जगह आंधी के साथ बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। 5 मई तक आंधी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इसी हफ्ते एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 7 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। वही 8 मई तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाएंगे। हालांकि 10 मई तक हीटवेव की संभावना नहीं है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। कई जगह आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार है।
  2. आज भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, जैसलमेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।
  3. गुरुवार को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर और जालौर के अलावा प्रदेश की सभी जगहों पर आंधी- बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

मंगलवार को प्रदेश में भीलवाड़ा, धौलपुर, बांसवाड़ा, बाड़मेर में बारिश हुई। भीलवाड़ा में 12.6 मिमी, धौलपुर में 8.5 मिमी, बाड़मेर में 7.8 मिमी, बांसवाड़ा में 5 मिमी, डूंगरपुर में 2.5 मिमी, हनुमानगढ़ में 1 मिमी. बारिश दर्ज की गई। अजमेर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 33.7 डिग्री, चूरू में 31.8 डिग्री, जयपुर में 29.8 डिग्री, जैसलमेर में 33.6 डिग्री, जोधपुर में 32.8 डिग्री, कोटा में 30.6 डिग्री, गंगानगर में 32.9 डिग्री, उदयपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews