Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म ,बदला मौसम, बढ़ेगा तापमान, 12 को सक्रिय होगा नया सिस्टम, 15 मई के बाद लू, जानें अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today

Rajasthan Weather Update :  पाकिस्तान के बलूचिस्तान से आ रही गर्म हवाओं ने राजस्थान में गर्मी बढ़ा दी है। मंगलवार को कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया ।राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो एक-दो दिन में कुछ शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है, इसके बाद लू चलेगी। अगले 3-4 दिन तक राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। फिलहाल आंधी, बादल, बारिश की कोई संभावना नहीं है।

15 मई के बाद चलेगी लू

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 15 मई से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव चल सकती है। जैसलमेर, फलौदी, जालौर, बाड़मेर एरिया में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगामी तीन से चार दिन जिले में मौसम साफ रहने वाला है। आगामी 72 घंटों में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 12 और 13 मई की दोपहर में तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

12 मई को सक्रिय होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो पहले से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है, जिसके चलते मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है और पारा बढ़ने लगा है।वही  12 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। यदि इसका असर प्रभावी हुआ तो राज्य में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है, अन्यथा मौसम साफ रहने के साथ तापमान में इजाफा होगा, वही कई इलाकों में 15 मई के बाद हीटवेव भी चल सकती है। मई के आखिर सप्ताह तक प्रदेश में गर्मी का तेज असर देखने को मिलेगा, तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews