Rajasthan Weather : मानसून का असर, 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा-बिजली, जुलाई में फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather Alert Today :  राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई और आने वाले 24 घंंटे में भी एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। जुलाई में मानसून के प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

राजस्थान मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 जून और 1 जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं 2 जुलाई से मौसम बदलेगा और बारिश थमने लगेगी, हालांकि हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। लेकिन नए सिस्टम के एक्टिव होते ही फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा।इसके साथ ही 2 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियां हल्की होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

  1. राजस्थान मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पाली, नागौर, उदयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, राजसमंद, कोटा, प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
  2. जयपुर में आज कुछ जगहों पर तेज बारिश का अनुमान है।उदयपुर और जोधपुर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  3. कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी और अजमेर में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, टोंक, सवाई माधोपुर, पाली और नागौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  4. राजसमंद, अलवर, सवाईमाधोपुर, बांसवाड़ा, सीकर, बारां, सिरोही, भरतपुर, दौसा, टोंक, धौलपुर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, चूरु, हनुमानगढ़, धौलपुर, जयपुर, जालोर, जोधपुर, झालावाड़, श्रीगंगानगर, नागौर, प्रतापगढ़, झुंझुनूं, पाली, करौली और कोटा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews