Rajasthan Weather : नया सिस्टम एक्टिव, 5 संभागों में बारिश-आंधी का अलर्ट, ओले के भी आसार, 8 मई से बदलेगा मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather alert Today : राजस्थान में पूरे हफ्ते बारिश और आंधी का दौर जारी रहने वाला है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 8 मई तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। सीकर में भी 4 मई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के आसार हैं। वहीं बारिश के बीच कुछ जगहों पर ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है आज मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इससे आंधी और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 5 मई तक आंधी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इसके अलावा 8 मई तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाएंगे। हालांकि 10 मई तक हीटवेव की संभावना नहीं है।

आज इन जिलों में बारिश-तेज हवा

अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझूनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर मेंं मेघगर्जन, वज्रपात और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक बरसात भीलवाड़ा के शाहपुरा में 75 मिमी. दर्ज हुई। अलवर के नीमराणा में 60मिमी., झुंझुनूं के खेतड़ी में 50 मिमी. बारिश हुई। जोधपुर के फलौदी में भी 35.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

8 मई तक जारी रहेगा बारिश-आंधी का दौर

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब-हरियाणा पर बना हुआ है, जिसके असर से एक ट्रफ लाइन यहां से गुजर रही है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के उत्तरी हिस्सों गंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वही इसी हफ्ते एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 7 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। 8 मई से राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews