
Rajasthan Weather Alert Today : नए पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर राजस्थान का मौसम बदलने वाला है, इसके प्रभाव से शनिवार से एक एक बार फिर बारिश शुरू होने के आसार है। विभाग ने 4 संभागों में बारिश की संभावना जताई है, वही कई जिलों में बादल छाने और बिजली गरजने की भी चेतानी जारी की है। इसके साथ ही 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से अचानक तेज हवा चल सकती है।
5 संभागों में बारिश और तेज हवा
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वी राजस्थान के कई जिलों उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों और जयपुर में कुछ स्थानों पर बादल गर्जन के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली और बाड़मेर, जैसलमेर में बादलों के गरजने चमकने के आसार है। वही 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से अचानक तेज हवा चल सकती है। लेकिन पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के ज्यादातर इलाकों में मौसम कुछ दिन शुष्क रहेगा।
जानिए जिलों का हाल
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो राजधानी जयपुर में शुक्रवार को तापमान 19 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। श्रीगंगानगर में तापमान 16 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच तो चूरू में पारा 17 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जोधपुर का तापमान 23 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच तो बीकानेर का तापमान 20 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है । जैसलमेर का तापमान 22 से 39 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में पारा 20 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच और कोटा में 22 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान के रहने का अनुमान है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

