Rajasthan Weather : आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रविवार से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today

Rajasthan Weather Update : वर्तमान में कोई स्ट्रांग वेदर सिस्टम एक्टिव ना होने के चलते राजस्थान में अब आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान इसमें और कमी आएगी हालांकि वातावरण में नमी के चलते आज शनिवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी के आसारहै। वही पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 7 मई यानी रविवार से फिर मौसम में बदलाव होगा और दिन का पारा तेजी से ऊपर जा सकता है। इधर, 8 मई से तेज गर्मी पड़ने के संकेत है।

7 मई से फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 7-8 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में खत्म होगा और आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने से तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार है। अगले सप्ताह तक राज्य में कुछ जगहों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने का अनुमान है। मई के दूसरे सप्ताह तक लू का असर नहीं रहेगा, लेकिन बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 9 मई तक चक्रवात बनने की संभावना है। 8-9 मई को राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार आज गंगानगर और हनुमानगढ़ में बारिश होने की संभावना है और शाम तक कहीं-कहीं धूलभरी आंधी चलने के साथ बादल छाने के आसार है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर संभागों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना  है। अलवर, बारां, भरतपुर, झुंझुनु, डौसा, डुंगरपुर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में हल्की बारिश और आंधी के चलते य़ेलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 मई से मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा। अगले सप्ताह में अधिकांश शहरों में तापमान 40 तक और कुछ शहरों में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 9 मई तक कुछ भागों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews