Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर, एक दर्जन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 6 जून के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर के चलते राजस्थान में 6 जून तक बारिश, आंधी और तेज हवा के आसार है, लेकिन 6 जून के बाद मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में वृद्धि होगी। आज एक बार फिर बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाएं/आंधी व हल्के से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 5 जून तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। राज्य के कुछ इलाकों में छुटपुट बारिश के साथ आंधी भी चलने की संभावना है।  रविवार को कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बरसात का पूर्वानुमान है। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और उदयपुर में कुछ जगहों पर बारिश के साथ तेज हवा के आसार हैं।

6 जून के बाद बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  आंधी-बारिश की गतिविधियों के राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 5-6 जून तक जारी रहने की संभावना है।  6 जून के बाद से मौसम में फिर बदलाव आएगा और कई शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है। आंधी बारिश की गतिविधियों में 7-8 जून से कमी होने और तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आज इन जिलों में लिए अलर्ट

  1. राजस्थान मौसम विभाग ने अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और गंगानगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
  2. इन जिलों में आज मेघ गर्जना के साथ कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है।
  3. कोटा, बारां, झालावाड़, जोधपुर, पाली, बूंदी जिलों और उनके आसपास के क्षेत्रों में तेज मेघगर्जन के साथ हलकी बारिश और आकाशीय बिजली, तेज अंधड़ 30-40 किमी की स्पीड से चलने की संभावना है।
  4. 4 जून को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, करौली, झुंझुनूं, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर के अलावा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और गंगानगर जिलों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां होने की संभावना जताई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews