Rajasthan Weather : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का दिखेगा, 1 दर्जन जिलों में 17 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें प्रभावित, जानें IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert : अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर राजस्थान में 15 जून से देखने को मिल सकता है। 15 से 17 जून तक राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही हवाओं की गति 45 से 55 KM प्रतिघंटा तक दर्ज हो सकती है। इधर, राजस्थान से गुजरात के पोरबंदर, भुज, ओखा, गांधीधाम जाने वाली वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के संचालन को आंशिक और पूर्ण रूप से रद्द किया है।

15 जून से आंधी-बारिश की संभावना

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून को चक्रवात के असर से आंधी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके लिए बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जोधपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।वही जोधपुर, उदयपुर संभाग के जिलों में 16 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हवाओं की गति 45 से 55 KM प्रतिघंटा हो सकती है, वही 17 जून को भी इसका असर जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग कुछ भागों में भारी बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है।

16 जून को दिखेगा मानसून का तेज असर

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, तूफान का असर प्रदेश में 16 और 17 जून को सबसे ज्यादा देखने को मिलने वाला है। 16 जून को यह दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करेगा, जिससे आंधी-तूफान के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उदयपुर और जोधपुर संभाग के इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाड़मेर, जालोर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर, सिरोही, उदयपुर, चित्तोड़गढ, प्रतापगढ, बांसवाड़ा, राजसमंद और डूंगरपुर आस पास के क्षेत्रों में 45 से 55 किलोमीर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। हवा की गति 65 किलोमीटर प्रतिघंटा भी हो सकती है।

चक्रवात से एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित

  1. उत्तर पश्चिम रेलवे से जारी शेड्यूल के मुताबिक, आज गाड़ी संख्या 09523 ओखा-दिल्ली सराय गाड़ी, गाड़ी संख्या 09524 दिल्ली सराय-ओखा 14 जून को नहीं चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 22483 जोधपुर-साबरमती गाड़ी 14 जून तक, जबकि गाड़ी संख्या 22484 साबरमती-जोधपुर गाड़ी को आज से 15 जून तक रद्द रहेगी।
  3. ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर गाड़ी को 15 जून को नहीं चलाया जाएगा।
  4. गाड़ी संख्या 19574 जयपुर-ओखा आज जयपुर से चलेगी, लेकिन ये गाड़ी राजकोट तक ही चलाई जाएगी। ये ट्रेन राजकोट-ओखा के बीच नहीं चलेगी।
  5. गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय आज पोरबंदर की जगह राजकोट से चलेगी।
  6. गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज 14 जून को बरेली से चलेगी, लेकिन पालनपुर तक ही जाएगी। पालनपुर-भुज के बीच ये गाड़ी नहीं चलेगी।
  7. गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली 14 जून को भुज के स्थान पर पालनपुर से चलेगी
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews