Rajasthan Weather : 22 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, आंधी-बारिश के आसार, जानें IMD का अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 2-3 दिन लू और गर्मी का असर देखने को मिलेगा लेकिन 22 मई के बाद फिर बारिश और आंधी का नया दौर शुरू होने की संभावना है।वही इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगा, इस दौरान राज्य में कई जगह हल्की बारिश और आंधी चल सकती है। राजस्थान मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को बीकानेर, चूरू, जैसलमेर एरिया में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

21 मई तक मौसम शुष्क, बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू

राजस्थान मौसम विभाग की मानें पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी राज्य के जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में देखने को मिल सकता है, लेकिन 19 से 21 मई तक अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियल की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जोधपुर-बीकानेर संभाग में कहीं- कहीं अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव भी चल सकती है। 21 के बाद फिर राजस्थान में स्थिति बदलेगी।

22 मई को एक्टिव होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक 22 मई से फिर एक बार मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ जगहों पर आंधी-बारिश का पूर्वानुमान है। 22 मई को फिर एक नया सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इसके कारण राजस्थान में आंधी-बारिश का एक नया दौर शुरू होगा, जो 2-3 दिन तक जारी रह सकता है ।इससे राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है।

जून अंत तक मानसून की दस्तक

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल 4 जून को मानसून के केरल में दस्तक देने की संभावना है, ऐसे में जून अंत तक राजस्थान में मानसून की एंट्री हो सकती है। चुंकी हर बार राजस्थान में मानसून केरल पहुंचने के बीस दिन बाद प्रदेश में प्रवेश करता है। हालांकि राजस्थान में मानसून कब तक पहुंचेगा यह उसके केरल पहुंचने के बाद ही साफ हो पाएगा। पिछले साल 30 जून को पहुंचा था, जिसके बाद इस बार भी इसके जून माह के आखिरी सप्ताह में पहुंचने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews