Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, 5 संभागों में बारिश, तेज हवा-आंधी की चेतावनी, जानें जिलों का हाल-IMD पूर्वानुमान

CG Weather,

Rajasthan Weather Alert Today : राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आज से नए सिस्टम के असर प्रदेश के मौसम के मिजाज फिर बदलने लगेंगे। राजस्थान मौसम विभाग की मानें आज 8 अप्रैल से कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और जयपुर  संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।वही 9 अप्रैल को भी इस सिस्टम का असर आंशिक रूप से कुछ हिस्सों में रह सकता है।

5 संभागों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य भारत में बने एक सिस्टम के असर से दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश के संकेत है।इस सिस्टम का ज्यादा असर मध्य प्रदेश से लगे हिस्सों में देखने को मिल सकता है। आज दोपहर बाद उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के 8 जिलों में बादल छा सकते हैं।  पूर्वी राजस्थान के भीललाड़ा, बूंदी, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोंपुर और टोंक जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों में छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज अजमेर, जयपुर (दक्षिण- पश्चिम), टोंक के अलावा बूंदी ,भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, बारां, झालावाड़ में बादल छा सकते है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इस सिस्टम का असर उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बारां और कोटा जिलों के आसपास में देखने को मिल सकता है।  वही सीकर में आने वाले 3 से 4 दिन बारिश का अब कोई अलर्ट नहीं है। 11 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने वाला है, ऐसे में तापमान में भी वृद्धि के आसार हैं।

10 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम, 14 से तापमान में वृद्धि

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों के साथ ही जयपुर में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जैसलमेर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बारिश के साथ बीकानेर में 30 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है।माना जा रहा है कि 14 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।हालांकि बीकानेर संभाग और उत्तरी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews