Rajasthan Weather : बदला मौसम, छाएंगे बादल, एक दर्जन जिलों में धूल भरी आंधी का अलर्ट, बारिश की भी संभावना, जानें मानसून पर अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम के मिजाज फिर बदले बदले नजर आ रहे है। आज फिर 20 से ज्यादा जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान बादल छाने के साथ बारिश की भी संभावना है।अगले तीन-चार दिन मौसम के ऐसे ही हाल रहने की आशंका है।इसके कारण तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट होगी। वही गर्म हवाओं और ‘लू’ से राहत मिलने की संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें अगले कुछ दिनों में राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है। आज  17 मई को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।आज 20 से ज्यादा जिलों में धूलभरी आंधी चलने-बारिश और कहीं-कहीं हल्के बादल छाने की संभावना जताई है। सीकर जिले में 17 और 18 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 19 मई से मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

इन जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी

राजस्थान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक के अलावा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और गंगानगर एरिया में तेज धूलभरी हवाएं चल सकती है। आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बादल छाने और बूंदाबांदी या ओले भी गिर सकते हैं।पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने सभी संभागों में आंधी और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 मई के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा।

मानसून पर अपडेट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल 4 जून को मानसून के केरल में दस्तक देने की संभावना है, ऐसे में जून अंत तक राजस्थान में मानसून की एंट्री हो सकती है। चुंकी हर बार राजस्थान में मानसून केरल पहुंचने के बीस दिन बाद प्रदेश में प्रवेश करता है। हालांकि राजस्थान में मानसून कब तक पहुंचेगा यह उसके केरल पहुंचने के बाद ही साफ हो पाएगा। पिछले साल 30 जून को पहुंचा था, जिसके बाद इस बार भी इसके जून माह के आखिरी सप्ताह में पहुंचने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews