Rajasthan Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, बूदाबांदी के संकेत, कई जिलों में बढ़ेगा तापमान, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

CG weather

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। 22 अप्रैल शाम से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने लगेगा और 22 अप्रैल से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। शनिवार से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के संकेत है, वही अप्रैल अंत से लू का असर देखने को मिलेगा।

22 अप्रैल से बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में क्षेत्र के कई जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अतिरिक्त समूचे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने के आसार है। 22 अप्रैल से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।वही कई जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा।वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी का फिर से दौर शुरू हो जाएगा।

तापमान में होगा इजाफा

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है और पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर बना हुआ है, जिसने समूचे उत्तर भारत में मौसम के मिजाज को बिगाड़ दिया।हालांकि 22 अप्रैल से फिर मौसम में बदलाव आने के आसार है। आगामी 48 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तथा 22 अप्रैल से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

  1. जयपुर, उदयपुर, अजमेर संभाग के कई जिलों में बादल छाए रहे। सिरोही, अलवर, जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
  2. आंधी का असर अलवर, टोंक, भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर जिलों में भी रहा। आंधी चलने से अलवर, सिरोही, उदयपुर, अजमेर में दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री पर आ गया।
  3. अजमेर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, अलवर में 35.5, बाड़मेर में 37.8, भीलवाड़ा में 37.2, बीकानेर में 36.2, चूरू में 36.9, जयपुर में 36.8, जैसलमेर में 37.4, जोधपुर में 36.8, कोटा में 40.4, पिलानी में 36.3, सीकर में 34.5, गंगानगर में 35.2, उदयपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews