Rajasthan Weather: 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, सभी संभागों में बारिश-आंधी के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। प्रदेशवासियों को गर्मी और तेज धूप से राहत मिलने वाली है। राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, 27-28 अप्रैल से एक मजबूत सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, इसके असर से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। 28 अप्रैल से राज्य के ज्यादातर भागों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी, हालांकि आज मंगलवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार 25-26 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, लेकिन 27-28 अप्रैल से उत्तर भारत में मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इसके असर से मई के पहले सप्ताह तक राजस्थान में आंधी-बारिश हाे सकती है। मई के पहले हफ्ते में दो या तीन दिन राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बरसात हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

26-27 अप्रैल को बारिश-तेज आंधी

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक 26-27 अप्रैल को सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 अप्रैल को उदयपुर, कोटा और उसके आसपास स्थित जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वही 27 और 28 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने और जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जना के आसार है, वही कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने,तेज हवाएं और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे का हाल

  1. सोमवार को सबसे अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बांसवाड़ा और सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस फलौदी में दर्ज किया गया।
  2. सबसे कम अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस अलवर में दर्ज किया गया, यह सामान्य तापमान से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम था।
  3. सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया हनुमानगढ़ में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  4. 24 घंटे के दौरान जयपुर,दौसा, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर और आसपास के क्षेत्र में आंधी चली और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।
  5. झुंझुनूं के पिलानी में 8.6 मिलीमीटर, जयपुर में चाकसू में पांच मिलीमीटर, झुंझुनू के चिड़ावा और मलसीसर में चार-चार मिमी, दौसा के लालसोट में चार मिलीमीटर मिलीमीटर, जयपुर के जमवारामगढ़ में तीन मिलीमीटर, फागी में दो मिमी, हवाई अड्डे पर दो मिमी, झुंझुनूं के नवलगढ़ में दो मिमी, और अन्य कुछ स्थानों पर एक-एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews