हरक्यूलिस से हाइवे पर उतरे राजनाथ-गडकरी, रचा इतिहास, बोले और मजबूत होगी हमारी सुरक्षा

हरक्यूलिस से हाइवे पर उतरे राजनाथ-गडकरी, रचा इतिहास, बोले और मजबूत होगी हमारी सुरक्षा

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। पाकिस्तान की सीमा से महज 40 किलोमीटर दूर राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग 225 (NH 225) पर आज गुरुवार 9 सितम्बर को नया इतिहास रचा गया।  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और केंद्रीय सड़क परिवहन नितिन गडकरी  (Nitin Gadkari) ने हरक्यूलिस विमान से आपात लैंडिंग सुविधा का लोकार्पण कर भारत की मजबूत होते सुरक्षा इरादों को दिखा दिया। केंद्रीय मंत्रियों के साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,  चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ बिपिन रावत और एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी थे।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण NHAI  ने किया है इसके तहत बकासर गांव के पास 39.95 करोड़ रुपये की एयर स्ट्रिप  बनाई गई है केंद्रीय मंत्रियों ने नई दिल्ली से उड़ान भरी थी और जालौर जिले के अड़गांव में बनी आपात हवाई पट्टी पर सुरक्षित लैंडिंग की।

ये भी पढ़ें – MP Weather : एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, मप्र में 18 जिलों में भारी बारिश के आसार

खास बात ये है कि हरक्यूलिस के साथ इस हवाई पट्टी पर आज सुखोई और जगुआर ने भी इसे टच किया।  एक सुखोई विमान को हवाई पट्टी पर पार्क भी किया गया।  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सुरक्षा अब और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही देश में अन्य जगह भी ऐसी ही हवाई पट्टी बनाने वाले हैं, मुझसे वायुसेना चीफ ने रास्ते में कहा कि हवाई पट्टी बनने में डेढ़ साल लगता है लेकिन मैंने भरोसा दिया है कि हम 15 दिन में बना देंगे।

ये भी पढ़ें – बिना अनुमति धरना देने वाले कांग्रेस विधायक पर एक्शन, पुलिस ने दर्ज की FIR 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसे ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि इससे प्राकृतिक आपदा में जल्द से जल्द मदद पहुँचाने में भी आसानी होगी।

ये भी पढ़ें – MSP वृद्धि पर शिवराज ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद, बोले- आग लगाना, अराजकता फैलाना कांग्रेस का काम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews