मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रतलाम दौरा निरस्त, उज्जैन में अफसरों की लेंगे बैठक

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना केसों (corona  cases) का लगातार जायजा लेते हुए बैठकें कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) आज रतलाम (ratlam) दौरे पर जाने वाले थे। जहाँ मौसम की खराबी के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रतलाम आगमन निरस्त हो गया है। सीएम शिवराज उज्जैन से ही रतलाम में कोरोना नियंत्रण की वीसी के माध्यम से समीक्षा करेंगे। उज्जैन (ujjain) पहुंचकर वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां कोरोना के हालातों पर चर्चा करेंगे। वहीं अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान रतलाम के प्रभारी और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (mohan yadav) भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मौजूद रहेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रदेश में कोरोना स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट में कमी से लेकर रिकवरी रेट में तेजी से उछाल के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। वही बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाते हुए संक्रमण की चेन को तोड़ने का लगातार प्रयास किए जा रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार सभी जिलों के जिला प्रभारियों से जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर रहे हैं।

Read More: बीजेपी विधायक का ट्वीट- कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए नियम शिथिल करने का आग्रह

वहीं जिन जिलों में केसों की संख्या अधिक है अब उन जिलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां कोरोना के हालातों की समीक्षा करेंगे। अफसरों के साथ बैठक में उन्हें निर्देश दिए जाएंगे। आज दोपहर 1:00 बजे सीएम शिवराज उज्जैन पहुंचेंगे। जहाँ से वीसी के माध्यम से सीएम रतलाम मेडिकल कॉलेज में वह मरीजों से उनके हालचाल जानेंगे। इसके बाद अफसरों की बैठक लेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अधिक फोकस रतलाम जिले पर है। इससे पहले संक्रमण में कमी को ना देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पर अपनी नजर बनाए हुए थे। वहीं अब रतलाम में ऐसी परिस्थिति पर सीएम शिवराज खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews