Recruitment 2021: इन पदों पर निकली वैकेंसी, आकर्षक वेतन, जल्द करें अप्लाई

CHO Recruitment 2021

भुवनेश्वर, डेस्क रिपोर्ट। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) आज 26 नवंबर से ग्रुप-बी सर्विस (एडीएल) पदों पर सहायक निदेशक (कानून) की भर्ती (recruitment 2021) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया (Registration process) शुरू करेगा। वे उम्मीदवार जो सहायक निदेशक (कानून) के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे OPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.opsc.gov.in/ पर पंजीकरण कर सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण और परीक्षा शुल्क के भुगतान की सुविधा 24 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। OPSC द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक विज्ञापन के अनुसार, 31 दिसंबर पंजीकृत ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है।

Read More: “बचपन रसगुल्लों का दोना” कवि सुरेश तन्मय के बालगीत संग्रह का लोकार्पण

पंजीकरण करने की विधिवत प्रक्रिया इस प्रकार है

  • ऑफिशियल वेबसाइट https://www.opsc.gov.in/ पर जाएं।
  • ओपीएससी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
  • एडीएल पद के लिए पंजीकरण करने के लिए पूरा फॉर्म भरें
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और विधिवत भरा हुआ ओपीएससी फॉर्म जमा करें
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और उपयोग के लिए एक हार्ड कॉपी रखें

आवेदन करने का सीधा लिंक

https://www.opsc.gov.in/Public/OPSC/Default.aspx

रिक्त पदों की संख्या

ग्रुप-बी में असिस्टेंट डायरेक्टर (लॉ) के लिए कुल 80 पदों पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 80 पदों में से 35 पद अनारक्षित श्रेणी में, 10 पद सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग में, 15 पद अनुसूचित जाति वर्ग में और 20 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग में मौजूद हैं।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो गैर-वापसी योग्य है। हालांकि, ओडिशा के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के साथ-साथ विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों को इस शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

परीक्षा सूचना

सहायक निदेशक (कानून) परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहली 360 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। दूसरा चरण 40 अंकों के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन (प्रैक्टिकल) में स्किल टेस्ट है और तीसरा 50 अंकों के लिए वाइवा वॉयस है। ग्रुप-बी में एडीएल के लिए लिखित परीक्षा कटक/भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews