शिक्षा मंत्रालय में कंसल्टेंट के पद पर निकली भर्ती, यहां जानें योग्यता और आयु सीमा

government jobs

Ministry Of Education: शिक्षा मंत्रालय में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मंत्रालय की ओर से हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके मुताबिक कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के 39 पद पर भर्ती की जाने वाली है। भर्ती के लिए 28 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे।

पद का विवरण

कुल 39 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें से 26 कंसल्टेंट, 7 सीनियर कंसल्टेंट, 4 चीफ कंसल्टेंट और 2 प्रिंसिपल चीफ कंटेस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती संविदा स्तर पर की जा रही है, जिसको शुरुआती अवधि 2 साल है। आगे चलकर इसे 5 साल तक किया जा सकता है।

आयु सीमा

इन पदों के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु पदों के हिसाब से अलग अलग है। कंसल्टेंट के लिए 35 वर्ष, सीनियर कंसल्टेंट के लिए 40 वर्ष, चीफ कंसल्टेंट और प्रिंसिपल चीफ कंसल्टेंट के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 और 55 वर्ष रखी गई है।

योग्यता

उम्र की तरह योग्यता भी पदों के हिसाब से अलग-अलग है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री के साथ अनुभव आवश्यक है। पद के मुताबिक अनुभव की समय सीमा भी अलग-अलग रखी गई है। जिसका विवरण जारी किए गए नोटिफिकेशन में दिया गया है।

ऐसे करें आवेदन

कंसल्टेंट के इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट edcilindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद करियर ऑप्शन में एप्लीकेशन पेज की लिंक दिखाई दे जाएगी। लिंक को ओपन करने पर एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी सारी डिटेल डालनी होगी। सारा विवरण भरने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें और अपना आवेदन जमा कर दें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews