
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं (MP Electricity Consumers) के लिए राहत भरी खबर है।अब मेंटेनेंस के लिये बिजली शट-डाउन की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप और समाचार के माध्यम से मिलेगी।इस संबंध में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (East Zone Electricity Distribution Company) को निर्देश दिए है।प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लाइन मेन पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही बिजली के खंबों पर चढ़ें।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि मेंटेनेंस के लिये बिजली शट-डाउन की जानकारी बिजली उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में भी डालें। इसका समाचार भी जारी करें। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में ट्रांसफार्मर फेल्योर की दर कम करें। विद्युत लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ायें।शिकायतों का समाधान जल्द करें। इसके निराकरण की अवधि कम करें।
यह भी पढ़े..MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा की तिथि घोषित, आयोग ने जारी किया नोटिस
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी इसकी सतत् समीक्षा भी करें। मेंटेनेंस और राजस्व के लिये अलग-अलग अधिकारी रखें। अनुपयोगी बिजली लाइन और खंबों के डिस्पोज़ल की कार्य-योजना बनायें। इसका सर्वे भी करवाएँ। श् वरिष्ठ अधिकारी विद्युत सब-स्टेशन का निरीक्षण करें और वहाँ जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराएँ। अप्रैल और मई माह में गत वर्ष की तुलना में बिजली की माँग में हुई वृद्धि का विश्लेषण करें। फीडर सेपरेशन का शेष कार्य इस माह में पूरा कर लें।
https://twitter.com/Energy_MPME/status/1529162522401509376
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

